-महाराजा बलवंत सिंह आवागढ़ बाले ने किया है महासभा की स्थापना
-देश में जातिगत नहीं आर्थिक आधार पर होना चाहिए आरक्षण
तूफान मेल न्यूज ,कुल्लू। भारतीय क्षत्रिय महासभा का गठन 126 साल पहले हुआ है और इसकी स्थापना महाराजा बलवंत सिंह आवागढ़ बाले ने की है। इस महासभा का उद्देश्य मानवता का हित है और देश की एकता व अखंडता बनाए रखना है। यह बात अखिल अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने यहां कुल्लू के सहकार भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह महासभा पूरे देश में सबसे पुरानी महासभा है और इसका गठन 19 अक्तूबर 1897 में हुई है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में आरक्षण जातिगत आधार पर नहीं होना चाहिए बल्कि आर्थिक आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए लंबे अरसे से महासभा ने आंदोलन छेड़ रखा है और कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यह आंदोलन चला हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक आर्थिक आरक्षण के लिए तीन रथयात्रा करवाई। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महान पुरुष किसी जाति के नहीं होते इसलिए महापुरुषों के इतिहास के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से इसकी मांग की गई है कि महापुरुषों के इतिहास के साथ छेड़छाड़ बंद की जाए।

उन्होंने कहा कि सभा का उद्देश्य समाजिक समरसता है। उन्होंने कहा कि जाति व धर्म के नाम पर जो जहर खोला जा रहा है वह ठीक नहीं है। जाती व धर्म के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है वह देश के लिए खतरा है और हम प्रयास कर कि देश में सामाजिक समरसता का माहौल हो। हमारा मुख्य तीन मुद्दे आर्थिक आधार पर आरक्षण, इतिहास से छेड़छाड़ न की मांग,जाती धर्म के नाम पर समरसता लाना है। हम देश व को एकता व अखंडता में जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और देश को संगठित करने का प्रयास है।
बॉक्स
सत्य प्रकाश ठाकुर होंगे क्षत्रिय महासभा हिमाचल के मुख्य संरक्षक

इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर को मुख्य संरक्षक घोषित किया गया। जबकि कुल्लू से
बलदेव ठाकुर संगठन मंत्री,ऊना से सुरेंद्र ठाकुर महासचिव,कुल्लू से देवी सिंह पाल उपाध्यक्ष,विक्रम सिंह राणा कांगड़ा अध्यक्ष,अश्वनी ऊना अध्यक्ष,शमशेर सिंह काकू किन्नौर के अध्यक्ष
रवीश ठाकुर कॉर्डिनेटर ,सुमन ठाकुर सचिव और श्वेता ठाकुर सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर बनाय गए।