तूफान मेल न्यूज,सिस्सू
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया आज सिस्सू पहुँचे और अटल टनल रोहतांग का दीदार किया। सिस्सू पहुँचने पर लाहुल स्पीति जिला प्रशासन ,पूर्व मंत्री डॉ रामलाल मार्कंडेय व स्थानीय कार्यकर्ताओं ने परंपरागत ढंग से उनका स्वागत किया। बीआरओ के अधिकारियों ने अटल टनल के बारे केंद्रीय मंत्री को विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहै
