तूफान मेल न्यूज शिमला। सुक्खू मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक आज होने जा रही है। इस बैठक में क्या-क्या बड़े निर्णय होंगें इसका सबको इंतजार रहेगा। मंत्रिमंडल की यह बैठक आज प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में होगी। इसमें विभिन्न विभागों में भर्तियों को मंजूरी के क्यास लगाए जा रहे है। कैबिनेट सब कमेटी ने पहले ही विभिन्न विभागों में खाली पदों पर भर्ती की मुख्यमंत्री से सिफारिश कर रखी है।
कैबिनेट में महिलाओं को 1500-1500 रुपए देने के निर्णय को मंजूरी मिल सकती है, क्योंकि राज्य सरकार ने 60 साल से अधिक आयु की सभी महिलाओं और लाहौल घाटी की महिलाओं को 1500 रुपए देने का निर्णय ले लिया है। कैबिनेट में एसएमसी शिक्षकों के मानदेय में बढ़ौतरी को भी हरी झंडी मिल सकती है। कैबिनेट मीटिंग में नए भर्ती आयोग के गठन पर भी मोहर लग सकती है।