तूफान मेल न्यूज ,कुल्लू।
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में जिला कुल्लू युवा कांग्रेस ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल बांटे और उनका हाल भी जाना। वही, कार्यकर्ताओं ने यह भी प्राण लिया कि वह भी राहुल गांधी की तरह आमजन के बीच जायेंगे और कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाएंगे। इस दौरान जिला कुल्लू युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी एक सच्चे देशभक्त हैं और वह भारत की अखंडता के लिए लगातार काम।कर रहे हैं। जिस कारण उन्हें कई बार अन्य दलों के नेताओ की आलोचना को भी झेलना पड़ता है। लेकिन आज देश को एकजुट बनाने में को कार्य राहुल गांधी कर रहे हैं। उस से देश के युवाओं को प्रेरणा मिल रही है और कांग्रेस को देश भर में जनता का भी समर्थन मिल रहा है। वही, युवा कांग्रेस भी राहुल गांधी के भारत जोड़ो संदेश को लेकर आमजन के बीच जायेंगे और देश की एकता और अखंडता को कायम रखने की दिशा में कार्य करेंगे।
बॉक्स
गौर रहे कि राहुल गांधी ने पहली बार साल 2004 में लोकसभा का चुनाव अपने पिता राजीव गांधी की पारंपरिक सीट अमेठी से लड़ा था। यहां इस चुनाव में राहुल गांधी ने एक लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। इसके बाद साल 2007 में राहुल गांधी को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई और उन्हें कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया। इसके साथ ही उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई का प्रभारी महासचिव भी बनाया गया।