हिमाचल में उत्तराखंड की महिला के साथ दुष्कर्म
तूफान मेल न्यूज सोलन। हिमाचल प्रदेश में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला उत्तराखंड की है और आरोपी सोलन जिले का रहने बाला है। आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर उससे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वही पीड़ित महिला ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। मामला जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में पेश आया है। उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली 22 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वर्क-फ्रॉम होम का झांसा देकर सोलन निवासी एक व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो व न्यूड होकर वॉट्सऐप कॉल के लिए मजबूर किया। इसके अलावा तीन अन्य पर भी आरोप लगाया है कि उन्होंने झांसा देकर होटल बुलाया।
हिमाचल में उत्तराखंड की महिला की इज्जत तार-तार
