ढालपुर के रथ मैदान में हुंकार भरेंगे जेपी नड्डा, बजेगी चुनावी रणभेरी25 हजार कार्यकर्ता होंगे इस रैली में शामिल

Spread the love


तूफान मेल न्यूज कुल्लू।

हिमाचल प्रदेश में अब भाजपा ने लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं अब प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ महारैली का आयोजन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में इस महारैली की शुरुआत 14 जून को ढालपुर के रथ मैदान से की जाएगी। इस महारैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। तो वही जिला कुल्लू भाजपा ने भी इस रैली की तैयारियां शुरू कर दी है।

वीडियो देखें,,,

पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर को इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है और भाजपा के द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। इस रैली में जिला लाहौल स्पीति, कुल्लू, मंडी, रामपुर, किन्नौर से कार्यकर्ता हजारों की संख्या में ढालपुर पहुंचेंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भुंतर हवाई अड्डा से लेकर ढालपुर के रथ मैदान तक स्वागत किया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह तोरण द्वार सजाए जाएंगे और जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। जिला कुल्लू भाजपा के अध्यक्ष भीम सेन शर्मा का कहना है कि देवी देवताओं की धरती से पूरे देश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी जाएगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे। यह रैली रथ मैदान में आयोजित होगी जिसमें मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता को भाजपा अध्यक्ष के द्वारा संबोधित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के कार्यक्रम विभिन्न संसदीय इलाको में भाजपा के द्वारा आयोजन किया जाएगा। वहीं भाजपा संगठन के द्वारा जो समितियां गठित की गई है। वह अपना कार्य देखेंगे और ढालपुर के रथ मैदान आने वाले सभी कार्यकर्ताओं का ढोल नगाड़ों की थाप पर स्वागत किया जाएगा।
बॉक्स
वहीं बिजली महादेव रोपवे को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। भीम सेन शर्मा का कहना है कि अगर इस रोपवे को लेकर स्थानीय लोग कोई आपत्ति दर्ज कर रहे हैं तो उनकी बात को भी सुना जाना चाहिए। पूरे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है और यहां पर तानाशाही बिल्कुल भी नहीं चलेगी। कांग्रेस के कुछ नेता यहां पर जनता की आवाज को दबा रहे हैं जो कि आने वाले समय में कांग्रेस के लिए ही घातक सिद्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!