गुरुद्वारे में महिला की गोली मारकर हत्या,आरोपी ने दागे पांच फायर,सेवादार घयाल

Spread the love


तूफान मेल न्यूज पटियाला।

पंजाब में गुरुद्वारा साहिब में एक महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना पटियाला के दुःख निवारण गुरुद्वारा में घटी। महिला शराब पी रही थी जिस कारण उसे एक आरोपी ने गोली से उड़ा दिया। घटना रविवार रात 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि महिला गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के परिसर में सरोवर के पास शराब पी रही थी। इस घटना में एक सेवादार को भी गोली लगी और वह घायल है। आरोपी की पहचान निर्मलजीत सिंह के रूप में हुई है वह और पटियाला का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं, मृतक महिला की पहचान परविंदर कौर (32) के रूप में हुई है। वह गुरुद्वारे के अंदर शराब पी रही थी। तभी गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश भी की। वे महिला को गुरुद्वारे के मैनेजर के कमरे में पूछताछ के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तब उसने शराब की बोतल से कर्मचारियों पर हमला किया। इसी दौरान आरोपी आया और पांच फायर किए। जिसमें तीन गोलियां महिला को लगी और एक गोली सेवादार को लगी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और महिला के शव को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!