किन राशि के जातकों पर होगी धन वर्षा, किन पर रहेगा हनुमान जी का आशीर्वाद, किन राशियों पर है ग्रहों क्या प्रभाव देखिए तूफान मेल न्यूज के साथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज डेस्क।

विशेष:आज भगवान हनुमान का ज्येष्ठ मंगलवार है। आज जो हनुमान जी की पूजा अर्चना करता है वह सभी कष्टों व विपदाओं से छुटकारा पाता है। भगवान हनुमान जी पूर्ण परिवार की रक्षा करते हैं और भूत, प्रेत,पिशाचों की कुदृष्टि को नष्ट करते हैं। इसलिए आज हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा व हनुमान चौपाई जरूर पढ़ें।

🐏 मेष राशिफल (Aries Horoscope)

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आप की जो भी योजना या इरादा है, उस पर कदम उठाने के पहले एक बार फिर से विचार करें। जरूरत पड़ने पर किसी तरह का बदलाव करने में भी संकोच न करें। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आ सकती हैं, उनसे आप कुछ नया सीख सकते हैं। कुछ बातों को गुप्त ही रखें। साथी से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। मनोरंजन में समय बीतेगा।

शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 4

🐂 वृषभ राशिफल (Taurus horoscope)

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है उनसे मदद भी मिलेगी। पार्टनर से सहयोग मिलेगा और फायदा होगा। आज आप अपने राज जितने गोपनीय रखेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत संबंधी समस्या खत्म होने के योग हैं। परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। आज आप अपनी बुद्धि-कौशल से दुश्मनों को हरा देंगे। दाम्पत्य जीवन में भी खुशी बढ़ सकती है।

शुभ रंग : हरा
शुभ अंक : 8

👫 मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

नई योजनाएं बन सकती हैं। आपने जो किया है, लोग उससे सहमत और संतुष्ट हो सकते हैं। आपके पुराने काम आपकी मदद करेंगे। सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। कारोबार में व्यस्तता हो सकती है। खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की कोशिश करेंगे। कई मामले आज लंबे भी खींच सकते हैं।
शुभ रंग : नारंगी
शुभ अंक : 1

🦀 कर्क राशिफल (Cancer horoscope)

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है। परिवार का सहयोग मिल सकता है। रुका हुआ पैसा आज मिलने के योग हैं। कामकाज मे आपको संतान की मदद भी मिल सकती है। आपको ऐसे मौके मिल सकते हैं जो घर के बाहर आपकी सक्रियता को सबके सामने लाने में मदद करेंगे। कामकाज के मामले में ज्यादातर समस्याएं जल्दी ही सुलझ जाएंगी।

शुभ रंग : पीला
शुभ अंक: 4

🦁 सिंह राशिफल (Leo horoscope)

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज लिए जाने वाले फैसले या बनाई गई योजनाओं पर कल आपको फिर नए सिरे से विचार करना पड़ सकता है। धैर्यपूर्वक किया गया विचार बहुत फायदा देगा। आने वाले दिनों में आपको फायदा हो सकता है। कुछ खास फैसले भी आप ले सकते हैं। आत्मबल बनाए रखें। माता से आपको पूरी मदद मिल सकती है। आपको भौतिक सुख भी मिलने के योग हैं। संतान से आपके संबंधों में सुधार होगा।

शुभ रंग : पीला
शुभ अंक : 9

👩‍⚖️ कन्या राशिफल (Virgo horoscope)

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

निवेश और व्यापारिक यात्रा से फायदा होने के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे। रुके हुए पैसों के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है। आज आप अपना पक्ष बेहतर ढंग से रख सकेंगे। भाइयों और दोस्तो से फायदा हो सकता है। परिवार में मंगल प्रसंग आ सकता है। आज आपको मेहनत का पूरा फल भी मिल सकता है। आज किए गए काम आपको आने वाले दिनों में फायदा दे सकते हैं।

शुभ रंग : काला
शुभ अंक : 1

⚖️ तुला राशिफल (Libra horoscope)

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

कोई पुरानी देनदारी आज आप निपटा लेंगे। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस में धन लाभ की पूरी संभावना है। मीठा बोलकर काम पूरे करवा लेंगे। आपकी कार्य क्षमता भविष्य में भी फायदा दिलाएगी। कामकाज की गति भी धीमी हो सकती है, लेकिन इससे आपको फायदा भी होगा। भरोसेमंद लोगों से बात करें और अपनी प्रॉब्लम भी शेयर करें।

शुभ रंग : गुलाबी
शुभ अंक: 6

🦂 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका कॉन्फिडेंस पहले से और बढ़ सकता है। बिजनेस में नए क्षेत्र में प्रवेश का मौका मिल सकता है। आपके लिए निवेश भी फायदेमंद रहेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। कोई ऐसी खबर भी आपको मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आ सकती है। राजनीतिक मामलों में सफलता मिलेगी। कोई बड़ा फैसला भी आज आप ले सकते हैं।

शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 5

🏹 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज बहुत सारी नई योजनाएं और विचार आपके मन में रहेंगे। हर मामले को धैर्य से निपटना होगा। स्थितियां अपने आप अनुकूल हो जाएंगी। इस दौरान आपको नई बातें भी पता चल सकती हैं। यात्रा का भी योग बन रहा है। बिजनेस में गति आ सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग : आसमानी
शुभ अंक : 8

🐊 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आपको कामकाज में अच्छी सफलता मिल सकती है। फायदा हो सकता है। आप अपनी बात साफ तरीके से रखें और दूसरे पक्ष की बात ठीक से समझने की कोशिश करें। परिवार में अनिश्चितताओं का माहौल खत्म हो सकता है। इससे आपको राहत मिलने के योग हैं। अचानक यात्रा और फायदे के योग हैं। घर-परिवार के मामलों पर समय देना होगा। महत्वपूर्ण कामों पर नजर रखें। आपका बिजनेस भी अच्छा रहेगा। प्रोफेशन में सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विवाह योग्य लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

शुभ रंग : बैंगनी
शुभ अंक : 7

🍯 कुंभ राशिफल (Aquarius horoscope)

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन अच्छा है। आज लिए कुछ फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। भरोसेमंद दोस्तों की मदद या सलाह आपके बहुत काम आ सकती है। आज सोच में सकारात्मकता रहेगी। बिजनेस और निवेश के मामले में फायदा हो सकता है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी। जीवनसाथी से भी सहयोग मिल सकता है। टूट चुके संबंधों को जोड़ने में सफल हो सकते हैं।

शुभ रंग : नीला
शुभ अंक : 9

🐬 मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। धन और परिवार संबंधित कोई बड़ा काम भी आज हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से मीटिंग होने की संभावना है। उसका नतीजा भी आपके फेवर में आ सकता है। कारोबार के लिए यात्रा फायदेमंद हो सकती है। किसी भी काम में कोशिश करेंगे तो सफलता मिल सकती है। संतान से कोई अच्छी खबर भी मिलने के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग : लाल
शुभ अंक : 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!