तूफान मेल न्यूज कांगड़ा। हिमाचल में सेक्स रैकेट और गर्म गोश्त का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सेक्स रैकेट के जाल में लड़कियां फंसती जा रही हैं और गर्म गोश्त के व्यपारियो का धंधा चमक रहा है। सिरमौर व मनाली के बाद अब कांगड़ा जिला में भी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जिला कांगड़ा में नूरपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यही नहीं एक लड़की को रेस्क्यू भी एक किया है और निजी होटल में अरुण कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी पानीपत हरियाणा को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया में एक निजी होटल में देह व्यापार के धंधे की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने इस मामले पर कार्यवाही करते हुए पहले योजना के तहत जाल बिछाया।
उसके बाद इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने एक टीम का गठन किया और अपने प्लान के अनुसार एक जाल बिछाया। इसके बाद नूरपुर पुलिस ने उस निजी होटल में अचानक दबिश दी।
जैसे ही पुलसि होटल में पहुंची तो हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच पुलिस ने एक लड़की को रेस्क्यू करते हुए हरियाणा के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। नूरपुर पुलिस टीम ने निजी होटल में अरुण कुमार को रंगे हाथ देह व्यापार करवाते हुए पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। बहरहाल इससे स्पष्ट हो गया है कि देवभूमि में गर्म गोश्त का व्यपार फलफूल रहा है।