तूफान मेल न्यूज हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु की माता के साथ डॉक्टरों द्वारा सही व्यवहार न करने का मामला सामने आया है। इस मामले में अब बड़ा एक्शन सामने देखने को मिल रहा है। यह घटना

सिविल अस्पताल नादौन की है। जब सीएम की माता रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गई तो डॉक्टरों का व्यवहार रोगियों के साथ ठीक नहीं था जिसका शिकार सीएम की माता को भी होना पड़ा। सही व्यवहार न करने के मामले में विभाग ने जांच कमेटी गठित कर दी है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा नोटिस लेते हुए संबंधित डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब भी मांगा है।
मामले की जांच के लिए विभागीय प्रशासन ने एक कमेटी का गठन भी किया है। मुख्यमंत्री की माता संसार देई कुछ दिन पहले देर सायं स्वास्थ्य जांच के लिए सिविल अस्पताल नादौन पहुंची थी।
वहां तैनात डॉक्टर का उनके साथ व अन्य आए मरीजों के साथ सही से व्यवहार नहीं किया था। इस बात की जानकारी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू तक भी पहुंच गई थी।
क्या कहते हैं सीएमओ
चिकित्सा अधिकारी आरके अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है।
गौर हो कि पिछले दिनों भी अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद स्वजन ने डॉक्टर पर समय पर जांच न करने के आरोप लगाए थे। अब इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। इस मामले की सच्चाई क्या है इसका पता जल्द ही लग जाएगा।
क्या कहना है डॉक्टरों का
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसारो देवी और अन्य परिजनों से नादौन सिविल अस्पताल में डॉक्टर के अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया था। हालांकि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर का कहना है कि उसने केवल सभी को मास्क पहनने को कहा था।
डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें महिला की पहचान नहीं थी। उन्हें ये नहीं पता था कि बुजुर्ग प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां हैं।