ममता फिर शर्मसार: हिमाचल में सड़क के किनारे मिला पूरी तरह विकसित मृत भ्रूण


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

3 माह से अधिक उम्र का मृत शरीर भ्रूण या फिर शव अब बना जांच का विषय


तूफान मेल न्यूज नाहन।
नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बनेठी पंचायत के बोहल में एनएच के किनारे करीब 100 मीटर की दूरी पर खेत में पूरी तरह विकसित शिशु का कथित शव मिला है। बताया जा रहा है मृतक शिशु अथवा भ्रूण की उम्र लगभग 4 और 3 माह के बीच में लग रही है।
शिशु के शव/ भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सब मुख्य सड़क से करीब 50 से 100 मीटर नीचे की ओर एक घर के नजदीक खेत में मिला है। गांव के लोगों ने जब सुबह 7:30 बजे के आसपास इस नवजात के शव/ भ्रूण को देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान बीना शर्मा को दी गई।
ग्राम प्रधान तत्काल मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शव/ भ्रूण को कब्जे में लिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिशु/ भ्रूण के छाती में सुराख था और कुछ कट के निशान भी है।
पुलिस के द्वारा कथित भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि जिस तरीके से इस कथित भ्रूण के शरीर के सभी अंग पूरी तरह से विकसित नजर आ रहे हैं उस नजरिए से यह भ्रूण कम बल्कि 2 से 3 माह के शिशु का शव ज्यादा नजर आता है। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि यदि यह भ्रूण है तो इतना विकसित भ्रूण बगैर किसी ऑपरेशन के एबॉर्शन नहीं किया जा सकता है। बच्चे के बड़े-बड़े पांव हैं और हाथ भी पूरी तरह विकसित हैं। ऐसे में इसे भ्रूण कहा जाना हजम नहीं होता है। पुलिस के अनुसार यह भ्रूण है जिसे किसी बड़े पक्षी के द्वारा इस जगह गिरा दिया गया। पुलिस का यह भी कहना है कि गांव वालों ने वहां पक्षियों को मंडराते देखा था। वही प्रत्यक्ष जाती लोगों में चर्चा यह भी है यह भ्रूण ना होकर किसी नवजात का शव है।
उधर एडिशनल एसपी से कई बार फोन पर संपर्क किया गया मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया। डीएसपी मैडम छुट्टी पर हैं। जिला पुलिस कप्तान को भी फोन पर संपर्क किया गया। जिसके बाद प्रदेश पुलिस प्रमुख को खबर के लिए पुष्टि हेतु मैसेज भी किया गया है।
पुलिस से प्राप्त सूत्रों के अनुसार बरामद किया गया 5 माह का भ्रूण है। पुलिस सूत्र का कहना है कि सर पर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के अनुसार एबॉर्शन किए जाने के चिन्ह भी है। बरहाल मामला आईपीसी 315 के तहत दर्ज कर लिया गया है भ्रूण का रक्त सैंपल डीएनए जांच के लिए सुरक्षित किया गया है।
बरहाल अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि बरामद हुआ शव किसी विकसित बच्चे का था या फिर यह 5 माह का भ्रूण था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!