तूफान मेल न्यूज ,दिल्ली।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान आया है। खड़गे ने कहा कि PM मोदी खुद भ्रष्ट हैं इसलिए ही भ्रष्टाचारियों को बचा रहे हैं। खड़गे ने कहा कि जो भ्रष्ट नेता उनकी शरण में जाता है उसे क्लीन चिट मिल जाती है और बाकी नेताओं को स्वच्छ नेताओं को ईडी के माध्यम से जेल भेजा जा रहा है। खड़गे ने कहा कि वे उन लोगों को कुछ नहीं कह रहे हैं, जिन्होंने इस देश को लूटा। ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जेपीसी का गठन नहीं किया जा रहा है, तो क्या PM ने भ्रष्ट लोगों के साथ हाथ मिला लिया है? यह बात जनता को समझ आनी चाहिए। खड़गे ने कहा कि कर्नाटक में 40% की सरकार है और भाजपा को इसमें महारत हासिल है। उन विधायकों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया जिनके यहां से 8-10 करोड़ रुपए बरामद किए गए। यहां अगर विपक्ष के किसी नेता के घर से पैसा मिल जाए तो भाजपा उसे बड़ा मुद्दा बना देती है। भाजपा ED को बुला लेती है और उन्हें जेल भेजती। लेकिन मोदी की शरण में जो जाता है उसे भ्रष्टता का क्लीन चिट मिल जाता है। कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह खड़गे का पहला बड़ा बयान है जो सीधे मोदी पर प्रहार किया है।
खड़गे का बड़ा बयान, बोले- PM मोदी हैं भ्रष्ट, इसलिए बचा रहे हैं भ्रष्टाचारियों को
