तूफान मेल न्यूज ,मनाली।
मनाली विधानसभा की चार पंचायतों बरान, पनगाँ, बड़ाग्रां और रियाडा में रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया। मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़ इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस यात्रा में ग्राम पंचायत बरान, पनगाँ, बड़ाग्रां और रियाडा के कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से सम्बंधित पर्चे भी बांटे गए। इस यात्रा की शुरुआत में 15 मील में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को भुवनेश्वर गौड़ और मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि चंद शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस की कल्याणकारी नीतियों को हर घर तक पहुँचाया जाएगा। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आग्रह किया कि सभी मिल कर इस अभियान को सफल बनाने के लिए काम करें और अपने क्षेत्र की समस्याओं को आगे लेकर आएं ताकि उन का समाधान हो सके

इस यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस प्रदेश सचिव देविंद्र नेगी, रोहित धामी, गंगा राम, मनोरमा बौद्ध, नवीन तनवर, आलमी देवी, जितेंद्र ठाकुर, अमन शर्मा, डिम्प राज नेगी, रोहित महंत, हीरा लाल भारद्वाज, राकेश ठाकुर, मनीष ठाकुर, यशपाल, पन्ना लाल आदि उपस्थित रहे।