तूफान मेल न्यूज ,कुल्लू।
नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ब्लॉक नगर के ग्राम पंचायत काइस वार्ड नंबर 2 ध्रोगी नाला गांव ध्रोगि नाला और सेउबाग के महिला मंडल भंडारी नारी शक्ति , स्वयं सहायता समूह धरोगी नाला तथा दशमी वारदा समूह धरोगी नाला की महिलाओं द्वारा गांव परिसर से कूड़ा इकट्ठा किया गया तथा पूरे गांव की सफाई की गई। इसके साथ ही नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के स्वयं स्वयंसेवियों द्वारा सभी महिलाओं को नेहरू युवा केंद्र के विषय में जानकारी दी गई। स्वच्छता के दौरान वार्ड पंच राजेश कुमार महिला मंडल प्रधान नैना देवी और सचिव कोमल स्वयं सहायता समूह की प्रधान त्वारसी और नैना देवी सचिव चित्र रेखा और महिला मंडल तथा स्वयं सहायता समूह के अन्य सदस्य राधा,गुरदासी,निशा,बिना,सुनीता,बिमला,रीना,चंद्रकला,दमयंती, किरन,भुभनेश्वरी,सुषमा,दुर्गा,पूनम,अंजुला,अनु,छाया,हरिप्रिया,तारा देवी,रीना देवी बिमला देवी,हुकमी उपस्थित रहे। यह सभी कार्य जिला युवा अधिकारी सुश्री सोनिका चंद्रा के निर्देशानुसार किए गए।
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के तत्वाधान से चलाया गया स्वच्छता अभियान
