मोदी सरकार में है आम जनता त्रस्त:प्रतिभा सिंह


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

निथर में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह का भव्य स्वागत
तूफान मेल न्यूज ,आनी।
सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार से पूरा भारत त्रस्त है। महंगाई व बेरोजगारी से जनता परेशान है। इसी के तहत सडकों पर उतरकर कांग्रेस पूरे हिमाचल में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। वह यहां आनी के निथर में जनसभा को संबोधित कर रही थी। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में प्रतिभा सिंह का यहां भव्य स्वागत किया गया। सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज के समय में सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे है। पूर्व समय में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जहाँ इसके दाम चार सौ रुपए थे, वहीं आज केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में इसके दाम बढ़कर बारह सौ पहुँच गए है।जिससे प्रदेश की जनता पूरी तरह से त्रस्त है। उन्होंने निथर की समस्याओं के बारे में कहा कि यहाँ की जो भी मांगें है उनको जल्द सिरे चढ़ा दिया जाएगा ,फिर चाहे मल्टी आफिस भवन की बात हो या लंबित सड़कों के बजट की कमी। इसके लिए जल्द बजट का प्रावधान किया जाएगा। सांसद ने कहा कि वे खासतौर पर आनी विधानसभा क्षेत्र के मुदों को सुनने आई हैं और लोकसभा के उपचुनाव के दौरान जो घोषणा महिला मंडलों को बीस बीस हज़ार रुपये देने की, की थी वो कई महिला मंडलों को मिल गए है बाकी को भी चरण बद्ध तरीके से मिल जाएंगे ।
इस अवसर पर आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उपेन्द्रकांत मिश्रा ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़े कार्यक्रम के माध्यम से पूरे आनी विधानसभा क्षेत्र के मुदों को सांसद प्रतिभा सिंह सुन रही है और आनी विधानसभा क्षेत्र के निथर के विकास के योगदान में अगर बात की जाए तो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का और सात बार आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे ईश्वर दास का अतुलनीय योगदान रहा है ।
निथर के बाद सांसद प्रतिभा सिंह ने दलाश में भी जनसंस्यायें सुनी।
इस अवसर पर निथर ज़ॉनल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सहित हीरा सिंह कटोच ,प्रमोद ठाकुर,सिकन्दर ठाकुर,सरोज बाला,देवराज,चेतन चौहान,संदीप चौहान,अजय आनंद उप
और घरोली, निन्था, मोईन,घोरला,झली, पोशना,चेबड़ी,चरमाला,शरटी, दुराह,आनस,शकरोली, ढ़महा,तांदी, जैसे आधा दर्जन से ज्यादा महिला मण्डल भी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!