तूफान मेल न्यूज, कुल्लू। दुर्गा माता मंदिर अखाड़ा बाजार में युवक मंण्डल के सहयोग से होली संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही। इस होली संध्या का दुसरा मुख्य आकर्षण महंत समुदाय के वैरागी रहे

जिन्होंने इस होली संध्या में अपनी परम्परागत बरींदावन की होली गाई गई और महौल को राममय और कृष्ण मय कर दिया। उसके बाद बाजार की महिलाओं ने भी होली के गीत गाकर महौल और भी रंगीन बना दिया। उसके बाद युवक मंण्डल के लडकों ने भी परम्परागत होली गा कर महौल को और भी हसीन बना दिया। महिलाओं और युवाओं की भजनो की जुगलबंदी ने संध्या को और भी भगतीमय कर दिया।

युवक मंण्डल ने आने वाले भगतो के लिये खाने के स्टाल और प्रसाद का इंतजाम भी मंदिर कमेटी के सहयोग से किया। इस अयोजन के प्रमुख अनिल अवस्थी, अजय मेहता, सिद्धार्थ अत्री, शिमेंदर अवस्थी, ईशू ठाकुर, अमित जैन ने सभी भगतों के संध्या में आने और महौल को भगतीमय बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
