पत्रकार भवानी नेगी व अरुण उनियाल वेदराम ठाकुर राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज ,कुल्लू। ठाकुर वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कार की अहम घोषणा के साथ, इस सम्मान के साथ दिये जाने वाले अन्य राष्ट्रीय पुरस्कारों की विधिवत घोषणा आज राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति की अहम बैठक में कर दी गई है। राष्ट्रीय पुरस्कार समिति के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने बताया कि प्रतिवर्ष घोषित यह राष्ट्रीय पुरस्कार राष्ट्र की आसुत प्रतिभाओं को प्रदान किये जाते हैं। भुट्टिको के संस्थापक अध्यक्ष स्व. ठाकुर वेदराम की स्मृति में प्रतिवर्ष भुट्टिको कुल्लू के सभागार में घोषित पुरस्कार, सहकारिता, बुनकर विधा, साहित्य, कला,, प्रिण्ट मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया और भाषा संस्कृति में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं को प्रदान किये जाते हैं।
वर्ष 2022-23 के लिए सहकारिता क्षेत्र के लिए डा. गुलाब आज़ाद मथुरा उतर प्रदेश, डा. आर.के. शर्मा क्षेत्रीय निदेशक आर.आई.सी.एम. चण्डीगढ व चन्द्र देव सिंह लाम्बड़ा कागड़ी कृषि सेवा सहकारी सभा होशियारपुर, बुनकर क्षेत्र के लिए विजय सिह कटियार एन.आई.डी. अहमदावाद व केवलू राम जौली कुल्लू, साहित्य क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए आशा शैली अम्वाला, प्रिण्ट मीडिया मे उल्लेखनीय योगदान के दृष्टिगत (स्व.डा.टी.डी.एस आलोक) की स्मृति में भवानी नेगी व्यूरो चीफ स्टेटसमैन शिमला , इलैक्ट्रोनिक मीडिया (स्व. सुभाष शर्मा) की स्मृति में के लिए अरूण उनियाल व्यूरों प्रमुख ए.बी.पी. व सूर्या चैनल, को ठाकुर वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई।
इसी के साथ वर्ष 2022-23 के लिए भुट्टिको, द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किये जाने वाले पुरोहित चन्द्रशेखर बेवस लोक साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार के लि जन्मेजय गुलेरिया कागड़ा, चांद कुल्लवी लाल चन्द प्रार्थी, पहाड़ी कला संस्कृति राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए कृष्ण लाल सहगल सोलन, ठाकुर मौलू राम पहाड़ी भाषा साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चंचल कुमार सरोलवी चम्वा का चयन किया गया है। लाईफ टाईम अचीवमैंट अवार्ड के लिए इस वर्ष ओम प्रकाश आर सुल्लतानपुर कुल्लू को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह पुरस्कार 21 अप्रैल 2023 को सभी चयनित प्रतिभाओं को प्रदान किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!